भारत
पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने नशे की हालत में किया सगे भाई-बहन से डिजिटल रेप, गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Jan 2023 6:20 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने नशे की हालत मासूम भाई-बहन के साथ डिजिटल रेप किया। आरोपी पीड़ित का पड़ोसी है। परिजनों की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
राशिद पर आरोप है कि शराब के नशे में बच्चों के साथ डिजिटल रेप किया। घटना के वक्त माता पिता नौकरी के चलते घर पर मौजूद नहीं थे। दोनों मजदूरी के लिए गए थे। घर में उनके 5 बच्चे रहते हैं। शुक्रवार शाम को आरोपी राशिद शराब के नशे में घर पर आकर बच्चों के साथ खेलने लगा। 7 साल की बच्ची और 6 साल लड़के की मोलेस्टेशन करते हुए डिजिटल रेप किया। जब बच्चों के परिजन घर लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी कि शिकायत पर थाना दनकौर में धारा 376, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित के पड़ोसी डिजिटल रेप के आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





