भारत

सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान

jantaserishta.com
7 Jun 2022 8:47 AM IST
सड़क हादसे में गई बुजुर्ग की जान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: बरेली के पास पीलीभीत बाई पास पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। रोडवेज बस से हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीलीभीत बाईपास सौ फुटा तिराहे पर बस हादसे में बुजुर्ग की मौत हुई। बताया जा रहा है कि सड़ हादसे के दौरान कौशांबी डिपो की रोडवेज बस पीलीभीत की ओर से सेटेलाइट जा रही थी। मंगलवार सुबह अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे झाड़ियों में घुस गई। इसी दौरान हादसा हुआ और एक बुजुर्ग की बस से कुचले जाने पर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक बस के नीचे झाड़ियों में गिरने पर एक बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले बन्नू बाल नगर के बुजुर्ग हरेंद्र अग्रवाल बस की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुए और मौके पर उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय रोडवेज बस में चार सवारी भी मौजूद थी। बस के नीचे गिरने और बुजुर्ग की मौत के हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस ने हादसे में मरे बुजुर्ग हरेंद्र अग्रवाल के शव को बाहर निकाला। थाना पुलिस ने हरेंद्र अग्रवाल के परिवार वालों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है और चालक और परिचालक को खोजा जाएगा।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story