भारत

बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट: केंद्रीय वित्त मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Nov 2025 1:42 PM IST
बुजुर्ग डिजिटल अरेस्ट: केंद्रीय वित्त मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
Digital Arrest: इंटरनेट पर जालसाजों ने एक बार फिर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट के जरिए निशाना बनाया है। इस बार महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली एक महिला को 99 लाख रुपये की चपत लगी है। खास बात है कि इसके लिए जालसाजों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया है। खबर है कि महिला LIC यानी भारतीय जीवन बीमा निगम की रिटायर्ड कर्मचारी हैं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुणे सिटी साइबर पुलिस का कहना है कि अक्तूबर में महिला के साथ ये धोखाधड़ी हुई है। खबर है कि महिला कोथरूड की रहने वाली हैं। उन्हें एक शख्स का फोन आया था, जो खुद को 'डेटा प्रोटेक्शन एजेंसी' का अधिकारी बता रहा था। उसने आरोप लगाए कि महिला के आधार कार्ड से जुडे़ हुए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल संदिग्ध लेन देन के लिए किया जा रहा है।
इसके बाद महिला की बात एक अन्य व्यक्ति से कराई गई, जिसने अपनी पहचान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के तौर पर कराई और नाम जॉर्ज मैथ्यू बताया। खास बात है कि ये सारी बातचीत वीडियो कॉल के जरिए हो रही थी। आरोपी ने महिला पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए। साथ ही बैंक खाते फ्रीज होने की चेतावनी दी। आरोपियों ने सीतारमण के फर्जी हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज भी दिखा दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला से कहा गया कि उनकी उम्र को देखते हुए डिजिटल अरेस्ट में रखा जाएगा। इसके अलावा उन्हें कहा गया कि पूरा पैसा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डालना होगा। महिला ने भरोसा कर कई खातों में 99 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी। जालसाजों ने भरोसा बनाए रखने के लिए महिला के सामने ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की फर्जी रसीद भी दिखा दी।
बाद में जब महिला ने जालसाजों से बात करने की कोशिश की, तो फोन बंद आए। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। जांचकर्ताओं ने बैंक खातों और फोन नंबरों की जांच शुरू कर दी है। इधर, साइबर पुलिस डीसीपी का कहना है कि वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के दस्तखत दिखाकर धोखाधड़ी करना एक चिंताजनक विषय है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story