भारत

मोबाइल फटने से बुजुर्ग की गई जान, शरीर के चीथड़े उड़े

jantaserishta.com
28 Feb 2023 1:54 PM IST
मोबाइल फटने से बुजुर्ग की गई जान, शरीर के चीथड़े उड़े
x

DEMO PIC 

चार्जिंग में लगे मोबाइल से फोन बात करते समय बड़ा हादसा हो गया।
उज्जैन (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के उज्जैन में चार्जिंग में लगे मोबाइल से फोन बात करते समय बड़ा हादसा हो गया। मोबाइल के फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला बड़नगर का है, जहां सोमवार की रात को 68 वर्षीय दयाराम बारोड़ अपने घर पर मोबाइल को चार्ज करने के लिए लगाए हुए थे। इसी दौरान वो फोन पर बात भी कर रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और उनके सिर से लेकर सीने तक के हिस्से चीथड़ों में बदल गए।
पुलिस के अनुसार दयाराम को अपने एक मित्र के साथ इंदौर जाना था और उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक कराया था। उसके बाद उनकी जब अपने मित्र से फोन पर बात हुई तभी यह हादसा हो गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आशंका इस बात की जताई जा रही है कि उनके घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है और मोबाइल का संपर्क होने से यह हादसा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story