भारत
सड़क किनारे ट्रॉली बैग से मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
31 July 2023 4:19 PM IST

x
मचा हड़कंप.
सीवान: बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क किनारे लावारिस पड़े ट्रॉली बैग से बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, पोखरा में सड़क किनारे एक ट्रॉली बैग काफी देर से लावारिस पड़ा दिखा। काफी समय गुजर जाने के बाद जब स्थानीय लोगों ने बैग को खोला तब उसमे से बुजुर्ग का शव दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया शव की पहचान माधोपुर गांव निवासी हरे कृष्ण तिवारी (65) के रूप में की गई है। शव पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। बताया जाता है कि रविवार को तिवारी से मिलने घर पर दो लोग आए थे और उन्हीं के साथ घर से निकले थे।
सोमवार को परिजनों को सूचना मिली कि उनका शव बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया लेन-देन मामले में विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





