भारत
घर में काम मांगने के बहाने घुसे थे पति-पत्नी, फिर जो हुआ...
jantaserishta.com
31 March 2023 8:39 AM IST

x
फैली सनसनी.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में काम मांगने के बहाने घर में घुसे महिला-पुरुष ने एक बुजुर्ग दंपति को चाकू मार दिए। इस हमले में बुजुर्ग दंपति घायल हो गए। पुलिस ने हमलावरों को लेकर आने वाले ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है, वहीं हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर दी गई हैं। अभी तक लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
गुरुवार दोपहर ये वारदात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड-एक में हुई। एसीपी स्वतंत्र कुमार ने बताया, रविकांत शर्मा और उनकी पत्नी गीता शर्मा चाकू लगने से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है। जल्द ही हमलवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसीपी ने बताया, आज एक महिला और पुरुष अपने साथ एक ठेकेदार को लेकर इस घर में आए थे। ये महिला-पुरुष मजदूरी करते हैं। आज महिला इसलिए आई थी, ताकि उसको मेड के रूप में रखा जा सके। इधर, महिला और पुरुष के बुजुर्ग दंपति पर पुराने रुपए भी बकाया थे। इन सब बातों को लेकर महिला-पुरुष का बुजुर्ग दंपति से विवाद हुआ और उन्होंने चाकू मार दिए। एसीपी ने बताया कि ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पति-पत्नी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





