भारत

बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में खौफ का माहौल

jantaserishta.com
3 July 2023 3:22 PM IST
बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में खौफ का माहौल
x
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद या डायन-बिसाही से संबंधित है।
रांची: पश्चिमी सिंहभूम में अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना कराईकेला थाना क्षेत्र के जोमरो आदिवासी टोला की है। रविवार देर रात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। गांव के लोगों ने बताया कि आदिवासी टोला के सकारी दिग्गी और उनकी पत्नी बदेरी दिग्गी रात में घर में आराम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
ग्राम प्रमुख गोंदुआ मुंडा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए छानबीन कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना आपसी विवाद या डायन-बिसाही से संबंधित है। मृतक दंपत्ति की चार बेटियां हैं और सभी की शादियां हो चुकी है। सकारी दिग्गी खेती-बाड़ी का काम करता था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story