
x
फैली सनसनी।
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्ते पर से भरोसा उठने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जहां पुत्र पर ही अपने बुजुर्ग पिता और मां की हत्या करने का आरोप लगा है। दरअसल, यह मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना के जैतपुर ओपी क्षेत्र का जहां बुधवार की सुबह एक घर से एक बुजुर्ग दंपति का शव बरामद किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोपी घनवत गांव के रहने वाले जय मंगल ओझा और उनकी पत्नी उर्मिला देवी का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद उनके घर से बरामद किया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि दंपति का अपने ही पुत्र सरोज के साथ बराबर झगड़ा होता था। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही पिता और मां की हत्या कर दी हो। घटना के बाद सरोज फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक मृतक दंपति के शरीर पर चोट के निशान हैं।
जैतपुर ओपी के प्रभारी संजय स्वरूप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





