भारत
बुजुर्ग दंपति की हत्या, खून से लथपथ मिले शव, बेटा गायब
jantaserishta.com
15 Jun 2023 11:48 AM IST

x
DEMO PIC
कुल्हाड़ी मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई है।
भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बुजुर्ग दंपत्ति की कुल्हाड़ी मारकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई है। दोनों के शव खून से लथपथ मिले हैं। घटना के बाद से बेटा गायब है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौ थाने के छैंकुरी गांव की है। यहां के 65 वर्षीय हर ज्ञान और उनकी 55 वर्षीय पत्नी राम श्री के शव गुरुवार की सुबह घर में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिले। इस बात की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी यादव ने संवाददाता को बताया कि दंपत्ति की कुल्हाड़ी से हत्या की गई है। एफएसएल के दल को मौके पर बुलाया गया है। हत्या किसने की और क्यों की, इस बात की जांच की जा रही है। दंपत्ति का बेटा गायब है इसलिए इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस वारदात में बेटे का हाथ तो नहीं है। फिलहाल मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए हैं और पुलिस जांच में जुटी है।
Tagsभिंडभिंड न्यूज़भिंड पुलिसबुजुर्ग दंपति हत्याहत्याBhindBhind newsBhind policeelderly couple murdermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





