बुजुर्ग दंपति की हत्या, फ्लैट में मिला शव, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसायटी में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपति की हत्या का मामला सामने आया है. दोनों अपने फ्लैट में मरे मिले हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से हमला करके हत्या की गई है. सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली से पुलिस, डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और क्राइम ब्रांच के इन्वेस्टिगेटर मौके पर पहुंचे हैं.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी हाउसिंग सोसायटी में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. बुधवार की सुबह सोसाइटी के टावर नंबर बी-2 में नौवें फ्लोर पर एक फ्लैट में यह वारदात हुई है. इस फ्लैट में एक बुजुर्ग और उनकी पत्नी रुके हुए थे. सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि दोनों बुजुर्ग कुछ दिनों के लिए यहां रहने आए थे.
दोनों की लाशें बुधवार की सुबह फ्लैट के भीतर पड़ी मिली हैं. लोग दोहरे हत्याकांड की आशंका जाहिर कर रहे हैं. बुजुर्गों के सिर पर घर में रखी मूर्तियों से वार किए गए हैं. पूरे घर में खून फैला मिला है. पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है. छानबीन की जा रही है.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चेरी काउंटी सोसायटी में फ्लैट के अंदर घुसकर बिजनेसमैन दंपत्ति विनय और नेहा गुप्ता की हत्या, लहुलुहान मिले दोनों के शव @NBTDilli pic.twitter.com/hE8q8kfbrg
— Shyam Vir (@ShyamNBT) November 4, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





