भारत

बुजुर्ग दंपति ने बनाया 300 किलो का सबसे बड़ा ताला, लगा एक साल, जानिए कितना हुआ खर्च?

jantaserishta.com
17 March 2021 10:16 AM IST
बुजुर्ग दंपति ने बनाया 300 किलो का सबसे बड़ा ताला, लगा एक साल, जानिए कितना हुआ खर्च?
x
12 किलो है चाबी का वजन...

अलीगढ़. ताले के लिए मशहूर यूपी के अलीगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपति ने कुछ ऐसा किया है जिसकी चारों ओर चर्चा है. बुजुर्ग सत्य प्रकाश शर्मा ने अपनी पत्नी रुकमणि के साथ मिलकर 300 किलो वजन का ताला बनाया है. दंपति ने कहा कि इस ताले को बनाने में 60 किलो से ज्यादा पीतल और लोहा लगा है. ताले को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसमें थोड़ा समय और लग सकता है.

नौरंगाबाद स्थित ज्वालापुरी मोहल्ले में ताला बनाने वाले बुजुर्ग दंपति को इस ताले को बनाने में एक साल का समय लगा है. इस दौरान इसमें करीब एक लाख का खर्चा भी आया है. इस ताले को बनाने वाले दंपति ने बताया कि हमारी इच्छा थी हम कुछ ऐसा काम करें जिससे अलीगढ़ की पहचान के साथ हमारा भी नाम हो. इसीलिए हम चाहते हैं कि मोदी और योगी सरकार इस ताले को देश में लगने वाली प्रदर्शनियों में मॉडल के रूप में प्रदर्शित करे. दंपति ने कहा कि अब हमारी इच्छा है कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर के लिए भी हम शानदार ताला बनाएं.
12 किलो है चाबी का वजन
दंपति ने बताया कि हमारे यहां पर पैतृक रूप से ताला बनाने का काम होता है जिसको हम आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने बताया कि ताले को बनाने में अभी कुछ वक्त और लगेगा. इस ताले की लम्बाई 6 फुट 2 इंच और चौड़ाई 2 फुट साढ़े 9 इंच है. ताले की चाबी 40 इंच की है जिसका वजन लगभग 12 किलो है.
वहीं, इस ताले को बनाने में अपने पति का सहयोग करने वाली रुकमणि शर्मा ने बताया कि उनकी ससुराल में ताला बनाने का काम होता था जिस वजह से वो भी ताला बनाना सीख गई. पति को दिल की बीमारी होने की वजह से मैंने उनका सहयोग किया और ये ताला बनाया. अब हम दोनों की इच्छा अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मन्दिर के लिए शानदार ताला बनाने की है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story