भारत

बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
7 Jan 2025 3:05 PM IST
बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
x
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया.
बठिंडा: पंजाब के बठिंडा से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाला बेटा बार-बार बुजुर्ग मां-बाप को कॉल कर रहा था, लेकिन उसकी बात हो नहीं पा रही थी। इसके बाद उसने पड़ोसियों को कॉल कर सब कुछ बताया। बेटे की गुजारिश पर जब लोग घर पर पहुंचे, तो उन्हें मृत पाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया।
बुजुर्ग दंपती की पहचान कियास सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा, "हत्या के शिकार हुए बुजुर्ग दंपती खेतों के बीच बने घर में रहते थे। उनका बेटा दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है।"
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उनका बेटा अपने मां-पिता को फोन कर रहा था। बार-बार फोन करने के बावजूद भी उसका उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पहली नजर में पाया कि बुजुर्ग दंपती की तेजधार हथियार से हत्या की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story