
x
मचा हड़कंप.
अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद में बुजुर्ग दंपति ने अपनी कलाई और गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। ज्यादा खून बहने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति निजी अस्पताल में भर्ती है। सरखेज पुलिस इंस्पेक्टर विक्रमसिंह चावड़ा ने मीडिया को बताया, "69 वर्षीय किरणभाई और उनकी पत्नी उषा ने चाकू से अपनी कलाई और गला काट लिया। उनका काफी खून बह रहा था, दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उषा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि किरणभाई को आगे के इलाज के लिए भर्ती कराया किया गया है।"
अधिकारी ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि किरणभाई ने गुरुवार की सुबह अपने भतीजे और उनके डॉक्टर के लिए एक संदेश छोड़ा कि वे आत्महत्या कर रहे हैं। किरणभाई के भतीजे ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। दंपति अमेरिका में रहते थे और वापस लौटने के बाद अहमदाबाद में बस गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





