भारत
बुजुर्ग को चाकू मार-मार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 March 2023 12:25 AM IST

x
बड़ी खबर
कपूरथला। जिले के गांव चक्कोकी में पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बुजुर्ग का कत्ल करने का मामला सामने आया है। थाना ढिलवां के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला में रखवा दिया गया है। जानकारी देते ए.एस.आई. ने बताया कि जीत सिंह (92) निवासी चक्कोकी सुबह घर से गया था। पहले से ही उसका इंतजार कर रहे एक पड़ोसी ने कथित तौर पर चाकू मार-मार कर उसका कत्ल कर दिया। कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पारिवारिक मैंबरों की शिकायत के आधार पर कथित आरोपी को भी काबू कर लिया गया है। कत्ल में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद कर लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। बयान के बाद ही आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवpunjab news hindipunjab newspunjab ki khabarpunjab latest newspunjab crimepunjab news updatepunjab hindi news todaypunjab hindinews hindi news punjabpunjab hindi newspunjab news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





