भारत

बुजुर्ग की पिटाई, जानें भीड़ ने क्यों उठाया ये कदम?

jantaserishta.com
11 Sept 2022 2:13 PM IST
बुजुर्ग की पिटाई, जानें भीड़ ने क्यों उठाया ये कदम?
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में बच्चा चोर बता कर लोगों ने रविवार को फिर एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी। बाद में कुछ लोगों ने भीड़ से बुजुर्ग को निकाल कर उसकी जान बचाई और सभी को शांत कराया। घटना कल्याणपुर थाना के धरमपुर गांव की है। इस दौरान बुजुर्ग हाथ जोड़कर गुहार लगाता रहा। लेकिन कुछ लड़के उसकी पिटाई करते रहे। जानकारी मिली है कि पीड़ित बुजुर्ग मानसिक रूप से कमजोर है और वह अपनी बात नहीं बता पा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर के जितवरिया पंचायत के धरमपुर गांव के वार्ड दो में बच्चा चोरी का हल्ला हो गया। गांव में एक अनजान बुजुर्ग को देखकर किसी ने बच्चा चोर का हल्ला कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ मे वह ठीक से अपनी बात नहीं बता पा रहा था। उसके बाद मौजूद लड़कों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्चा चुराने का दावा करने कोई सामने नहीं आया। सिर्फ बच्चा चोर की आशंका पर उसकी पिटाई कर दी गयी।
हालांकि देखने से बुजुर्ग मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उग्र लड़कों को शांत करा उसे दूसरी जगह ले गए। बचाने के बाद नाम पता जानने की कोशिश की गई। लेकिन बुजुर्ग कुछ बताने में असमर्थ रहा। ग्रामीणों ने बुजुर्ग को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विदित हो कि शुक्रवार को भी मनियारपुर गांव के चौर में एक बुजुर्ग की ग्रामीणों ने बच्चा चोर कह कर पिटाई की थी। जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई है जिससे लोग दहशत में हैं। इसी वजह से गांव में आए अनजान लोगों पर शक कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story