भारत

बड़े बेटे ने की परिवार के 5 लोगों की हत्या, फिर पिस्टल से खुद को किया शूट

Nil dhankar
24 Jun 2023 7:58 AM IST
बड़े बेटे ने की परिवार के 5 लोगों की हत्या, फिर पिस्टल से खुद को किया शूट
x
सनसनी खेज ममला
यूपी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के लोगों और उनके एक रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. कुल 5 लोगों की हत्या की गई है. घर के बड़े बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उसने पहले परिवार के चार लोगों और एक रिश्तेदार को फरसे से काट डाला.

फिर दो अन्य रिश्तेदारों को भी मारने की कोशिश की. उसके बाद गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बता दें, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज जारी है. मामला किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा का है. जानकारी के मुताबिक, घर के सबसे बड़े बेटे ने सभी को पहले फरसे से काटकर मार डाला. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घर में शादी होने के कारण सभी रिश्तेदार भी वहीं मौजूद थे. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. एसपी, आईजी और एडीजी सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

जानकारी के मुताबिक, गोकुलपुर में एक व्यक्ति सोहवीर पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने अपने परिवार के 5 लोगों (दो भाई व भाई की पत्नी, दोस्त और जीजा समेत पांच लोगों) की फरसा से काटकर हत्या कर दी है व अपनी मामी व पत्नी को मारने का प्रयास किया है. वह घायल है इन सब को मार कर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है.

Next Story