भारत

बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर चाकू से किया वार

jantaserishta.com
22 May 2022 12:11 PM IST
बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी पर चाकू से किया वार
x

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में छोटे भाई को नशा मुक्ति केंद्र भेजने पर बड़े भाई ने उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर मार डाला। जब मां को बचाने लिए उसका बेटा आया तो उस पर भी हमला बोल दिया।

हमले में बुरी तरह घायल 45 वर्षीय जरीना और उसके 20 वर्षीय बेटे इमरान को अस्पताल ले जाया गया, जहां जरीना को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इमरान का इलाज चल रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस केस दर्ज कर 55 वर्षीय हारून की तलाश कर रही है।
जरीना परिवार के साथ नंद नगरी के सुंदर नगरी ओ-ब्लॉक में रहती थी। परिवार में पति इकराम, दो बेटे और दो बेटियां हैं। पति इकराम को नशे की लत है, जिसके चलते घर में झगड़े होते रहते थे। जरीना ने बच्चों से पति की नशे की लत छुड़ाने को लेकर बात की।
इकराम को नशा मुक्ति केंद्र भेजने का फैसला लिया गया। शुक्रवार रात एक बजे नशा मुक्ति केंद्र की गाड़ी इकराम को लेने के लिए आई। इकराम जाने से मना करने लगा और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर इकराम का बड़ा भाई हारून अपने दो बेटों के साथ घर से बाहर आया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story