भारत

बड़े भाई ने की छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, अंडे के भुगतान को लेकर हुआ था झगड़ा

jantaserishta.com
5 Jun 2023 12:35 PM IST
बड़े भाई ने की छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, अंडे के भुगतान को लेकर हुआ था झगड़ा
x

DEMO PIC 

क्राइम टीम और फोरेंसिक वैन ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के पश्चिम पुरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बड़े भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान शहीद सिंह कैंप के पास जेजे क्लस्टर निवासी अनारजीत के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अजय (27) के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में अनारजीत को भर्ती किया गया, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक के सीने पर चाकू से वार करने और माथे पर चोट के निशान थे। पूरी घटना को देखने वाली 70 वर्षीय वृद्ध मां सुंदरी देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक ग्राहक और अजय के बीच अंडे के भुगतान को लेकर मामूली झगड़ा हो गया, जिसमें अनारजीत और उसी इलाके में रहने वाले एक अन्य अंडा विक्रेता रवि ने बीच-बचाव किया और मामले को सुलझाया।
इसके बाद अजय ने रवि की रेहड़ी को धक्का दिया और उसके दखल पर नाराजगी जताई। अनारजीत ने उसे शांत करने की कोशिश की, और रवि घर चला गया। फिर बाद में, अजय और अनारजीत के बीच बहस जारी रही। लगभग 1 बजे, अनारजीत ने अजय को बांस की छड़ी से मारा, और बदले में, अजय ने चाकू पकड़ा और अनारजीत पर वार कर दिया।
आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक वैन ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत एकत्र किए। पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। चाकू बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story