भारत
जमीन को लेकर मनमुटाव! बड़े भाई की फावड़े से हत्या, आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Oct 2026 11:33 AM IST

x
वारदात में इस्तेमाल फावड़ा बरामद.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नीमका में आपसी विवाद और जमीन को लेकर चल रहे मनमुटाव के चलते एक युवक ने अपने सगे बड़े भाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जेवर पुलिस ने वांछित आरोपी को चौरोली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान भोले शंकर (52) के रूप में हुई है। घटना को लेकर 5 अक्टूबर 2026 को मृतक के परिजनों की ओर से थाना जेवर में शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम नीमका निवासी देवेंद्र उर्फ देवू ने रात के समय भोले शंकर की हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना जेवर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
पुलिस टीम ने स्थानीय खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देवेंद्र उर्फ देवू को चौरोली अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतक सगे भाई थे। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद और मनमुटाव चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने बड़े भाई भोले शंकर पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से भोले शंकर की मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र उर्फ देवू पुत्र उदय सिंह, ग्राम नीमका, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में भी जेवर थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके आपराधिक इतिहास में वर्ष 2022 का मुकदमा थाना जेवर में दर्ज है।
Tagsफावड़े से हत्याहत्याग्रेटर नोएडाजेवर थानाMurder with a shovelmurderGreater NoidaJewar police station.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





