भारत

सहायक निदेशक ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया निरीक्षण

Tara Tandi
8 Dec 2023 1:30 PM GMT
सहायक निदेशक ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया निरीक्षण
x

चूरू । घाँघू गांव के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में शुक्रवार को सहायक निदेशक महेन्द्र बड़सरा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुबह 10 बजे से ही विद्यालय गतिविधियों का जायजा लिया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से रूबरू हुए, उन्हें अंग्रेजी में वार्तालाप करने और मोबाइल का प्रयोग कम करने की सलाह दी। समस्त कक्षा कक्षों में जाकर अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ चर्चा की व विभिन्न विद्यालय अभिलेखों की जांच की।

उन्होंने विद्यालय के अनुशासन एवं अध्यापन प्रणाली की सराहना की, तथा इसमें और सुधार लाने के लिए सुझाव दिए। प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने समस्त सुझावों को भविष्य में लागू करने का आश्वासन दिया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story