भारत

बॉलीवुड पर एकता कपूर का बड़ा आरोप...

SHIDDHANT
15 Oct 2026 9:56 PM IST
बॉलीवुड पर एकता कपूर का बड़ा आरोप...
x
बोलीं- तिलक लगाने पर मुझे सनकी और तांत्रिक कहा गया
मुंबई। टेलीविजन और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने बॉलीवुड में धार्मिक आस्था और भारतीय पौराणिक कथाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हिंदूफोबिया होने का आरोप लगाया। एकता कपूर ने कहा कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कहानियों को वह स्वीकार्यता नहीं मिलती, जो दूसरी फैंटेसी कहानियों को दी जाती है।
तिलक और कलावा पहनने पर सुनने पड़े ताने
एकता कपूर ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें धार्मिक परंपराओं का पालन करने पर कई बार नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि तिलक लगाने और हाथ में कलावा पहनने जैसी धार्मिक परंपराओं के कारण उन्हें 'सनकी' और 'तांत्रिक' जैसे शब्द सुनने पड़े। एकता के मुताबिक, अपनी धार्मिक आस्था को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलना चिंताजनक है।
पौराणिक कहानियों को लेकर उठाए सवाल
एकता कपूर ने भारतीय लोककथाओं और पौराणिक कथाओं को मनोरंजन जगत में मिलने वाली स्वीकार्यता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दूसरी फैंटेसी कहानियों को आसानी से स्वीकार कर लिया जाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति और पौराणिक परंपराओं से जुड़ी कहानियों को उसी नजरिए से नहीं देखा जाता।
भारतीय संस्कृति की कहानियों को मिले जगह
एकता कपूर ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं से जुड़ी कहानियों को खुलकर सामने लाने की वकालत की। उनका कहना था कि भारत की पौराणिक और लोककथाओं में मनोरंजन के लिए पर्याप्त सामग्री मौजूद है। इन कहानियों को भी रचनात्मक तरीके से दर्शकों तक पहुंचाया जाना चाहिए। एकता कपूर की टिप्पणियों ने फिल्म इंडस्ट्री में धार्मिक पहचान, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और पौराणिक कहानियों के प्रस्तुतीकरण को लेकर चर्चा को नया विषय दिया है।
Next Story