भारत

एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? सियासी हलचल तेज

jantaserishta.com
26 Nov 2024 11:35 AM IST
एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? सियासी हलचल तेज
x

मुंबई: महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की. सूबे का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अभी मंथन जारी है. इस बीच एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मौजूदगी में इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया.

बता दें कि MVA में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है. विधानसभा चुनाव में इस खेमे को बड़ा झटका लगा है. 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में गठबंधन सिर्फ 46 सीटें ही जीत सकी है. इसके विपरीत बीजेपी की अगुवाई में महायुति गठबंधन 230 सीटें जीतने में कामयाब रही है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story