
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में एक घर में कथित तौर पर दुर्घटनावश आग लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार की है और मृतक की पहचान 80 वर्षीय कस्तूरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मोहन गार्डन थाने में किसी के झुलसने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
द्वारका के डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने कहा, पुलिस ने आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर एक महिला को बेहोशी की हालत में पाया।
अधिकारी ने कहा, फॉरेंसिक टीमों को भी मौके पर भेजा गया। जांच से जुड़े अधिकारी ने कहा कि महिला एमसीडी कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुई थीं और यहां अकेली रह रही थीं। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटनावश आग लग गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





