
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले में आठवीं गिरफ्तारी की। सूत्रों ने कहा कि राजेश जोशी नाम के एक व्यक्ति को ईडी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विज्ञापन एजेंसी से जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि आरोपी चार्जशीट किए गए दिनेश अरोड़ा का करीबी है।
सूत्र ने कहा, जोशी को गोवा चुनाव के लिए अरोड़ा से पैसा मिला था। यह पैसा एक्साइज पॉलिसी घोटाले से आया था।
सूत्र ने कहा कि जोशी को राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी सूत्र ने कहा कि वे उसकी दो सप्ताह की हिरासत की मांग करेंगे।
ईडी ने बुधवार को पंजाब के व्यवसायी गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था, जिसे 15 फरवरी तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया।
सूत्र ने कहा कि ईडी जोशी का मल्होत्रा से आमना-सामना कराना चाहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





