भारत
रिश्तों की मर्यादा तार-तार, 8 साल की बच्ची से नाबालिग चचेरे भाई ने किया रेप
jantaserishta.com
16 May 2023 9:57 AM IST

x
DEMO PIC
स्नैक्स का एक पैकेट दिया और उसे 1 से 100 तक गिनने के लिए कहा।
पीलीभीत (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा पुलिस सर्कल के अंतर्गत एक गांव में आठ साल की एक लड़की के साथ उसके 17 वर्षीय चचेरे भाई ने उस समय दुष्कर्म किया, जब वह उसी गांव में अपनी दादी से मिलने जा रही थी। घटना का पता उस दिन चला, जब पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई। मामले की सूचना पुलिस को सोमवार देर रात दी गई, इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि दूसरे गांव में रहने वाला आरोपी उनकी बेटी के दादी के घर पहुंचने पर पहले से मौजूद था।
उन्होंने कहा, उसने मेरी बेटी को स्नैक्स का एक पैकेट दिया और उसे 1 से 100 तक गिनने के लिए कहा। फिर उसने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। घर लौटने पर बेटी ने घटना के बारे में बताया। स्टेशन हाउस ऑफिसर उदयवीर सिंह ने कहा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के पिता ने दावा किया कि वह नाबालिग है, हालांकि हमने उसे सबूत पेश करने के लिए कहा है। अगर वह नाबालिग है, तो उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
Tagsरेपपीलीभीतपीलीभीत न्यूज़पीलीभीत पुलिसभाई ने किया रेपrapepilibhitpilibhit newspilibhit policebrother raped
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





