भारत
मोबाइल के झगड़े में आठ साल के बच्चे ने 12 वर्षीय भाई को चाकू मारा, मौत
jantaserishta.com
7 Oct 2022 4:39 PM IST

x
मचा कोहराम।
रांची (आईएएनएस)| बच्चों का मोबाइल एडिक्शन कितना खतरनाक हो सकता है, यह झारखंड के कोडरमा जिले से आई इस दुखद खबर से समझ सकते हैं। एक घर के दो बच्चों के बीच मोबाइल चलाने को लेकर झगड़ा हुआ तो महज 8 साल के बच्चे ने अपने 12 वर्षीय बड़े भाई को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान घायल बच्चे करण राणा की मौत हो गई।
बताया गया कि कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के ग्राम गैठीबाद स्थित राणा टोला निवासी पप्पू राणा के दोनों बेटे गुरुवार की रात मोबाइल चलाने के लेकर झगड़ने लगे। इसी दौरान छोटे भाई तरुण कुमार ने रसोई घर से चाकू लाकर बड़े भाई के पेट में अचानक वार कर दिया। परिजन आनन-फानन में करण को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले गए, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो एसडीपीओ अशोक कुमार जांच के लिए पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





