भारत

8 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरी थी इमारत

jantaserishta.com
8 May 2025 4:27 PM IST
8 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद गिरी थी इमारत
x
बचाव दल की टीम को संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह तीन और शवों को मलबे से निकाला गया है.
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में बुधवार को गैस सिलेंडर विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। बचाव दल ने गुरुवार सुबह घर के मलबे में दबे तीन और शवों को बरामद कर लिया है। मामला बीकानेर के कोतवाली के पास स्थित मदन मार्केट का है। बुधवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने मलबे से 10 लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया था, इनमें से दो मृत पाए गए थे। बाद में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई, जो गुरुवार सुबह आठ हो गई है।
बचाव दल की टीम को संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी परेशानी आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह तीन और शवों को मलबे से निकाला गया है। मृतकों की पहचान किशन (पुत्र पूनम), किशन (पुत्र भंवर) और रामस्वरूप के रूप में हुई है। इससे पहले, बुधवार को मिले शवों की पहचान सचिन सोनी (पुत्र गौरव सोनी), मोहम्मद असलम (पुत्र बरकत अली) और सलमान बंगाली के रूप में हुई थी।
नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि बुधवार सुबह 11 बजे सूचना मिली थी कि कोतवाली थाने के पास एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी वजह से बिल्डिंग गिर गई है। मौके पर दमकल और अन्य टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
उन्होंने बताया कि संकरी गलियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत भी आई, लेकिन मलबा हटाने के लिए काम जारी है। पता चला है कि यह एक पुरानी बिल्डिंग थी, फिलहाल प्रशासन पुरानी बिल्डिंगों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते समय यह भी ख्याल रखा जा रहा है कि आसपास की बिल्डिंगों को कोई नुकसान न पहुंचे, क्योंकि ब्लास्ट का असर कई मकानों पर भी पड़ा है। फिलहाल इस हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बचाव दल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story