भारत
ऑपरेशन के बाद आठ मरीजों की रोशनी हुई कम, जांच के आदेश
jantaserishta.com
7 April 2024 1:06 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है.
इंदौर: आधुनिक चिकित्सा संसाधनों वाले इंदौर शहर में नेत्र शिविर में ऑपरेशन कराने वाले मरीजों में से आठ की रोशनी कम होने का मामला सामने आया है। इसके बाद चोइथराम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया है और कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं।
पिछले दिनों चोइथराम नेत्रालय में एक शिविर का आयोजन किया गया था और उसमें 79 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए थे। इनमें से आठ मरीजों ने कम दिखाई देने की शिकायत की। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया गया।
एक तरफ जहां ऑपरेशन थिएटर को सील किया गया है, वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन भी किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





