भारत

मेट्रो स्टेशन पर स्कूटी सवार एजेंट से आठ लाख रुपये की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
27 April 2022 10:36 PM IST
मेट्रो स्टेशन पर स्कूटी सवार एजेंट से आठ लाख रुपये की लूट, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x

गाजियाबाद में लिंक रोड थाने के पास वैशाली मेट्रो स्टेशन पर स्कूटी सवार कलेक्शन एजेंट से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान पीड़ित कलेक्शन कर कंपनी जा रहा था। पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की, लेकिन पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पुलिस अधिकारी प्राथमिक जांच में मामले को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस को वारदात के करीब आधे घंटे बाद सूचना दी थी।

नोएडा में सुनील परिवार संग रहते हैं। वह साहिबाबाद की एक निजी कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक वह बुधवार को नोएडा से स्कूटी पर साहिबाबाद गांव जा रहे थे। उनके पास कलेक्शन के करीब आठ लाख रुपये भी थे। जैसे ही दोपहर करीब तीन बजे पीड़ित वैशाली मेट्रो के पास पहुंचा। वैसे ही बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने पीड़ित पर हथियार तान कर कलेक्शन से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर बैग लूट लिया। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने लूट की शिकायत लिंकरोड थाना पुलिस से की।
पुलिस ने पीड़ित को लेकर वैशाली मेट्रो लेकर जाकर लोगों से जानकारी की, लेकिन लोगों ने घटना के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। इससे पीड़ित जैसे-जैसे पुलिस को लूट के बारे में और लूट से पहले कलेक्शन लेनदेन की जानकारी देते रहा। वैसे-वैसे पुलिस पीड़ित को उन्हीं स्थानों पर घुमाती रही। हालांकि देर रात तक भी पुलिस को लूट के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं पुलिस भी लूट को दबाने का प्रयास करती रही। लूट के बाद पीड़ित का नंबर बंद करा दिया। पुलिस अधिकारी भी शुरूआत में फोन उठाने और लूट को लेकर कुछ भी बताने से कतराते रहे।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा से साहिबाबाद आया था। इससे साफ है कि पीड़ित बॉर्डर होते हुए ट्रांस हिंडन पहुंचा। बदमाशों ने बॉर्डर के आसपास वैशाली मेट्रो पर मौका पाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश पीड़ित के पीछे बॉर्डर से ही लग गए थे। इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story