भारत

8 सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर में बनाई रील, कारण बताओ नोटिस जारी

jantaserishta.com
3 July 2024 4:05 PM IST
8 सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर में बनाई रील, कारण बताओ नोटिस जारी
x
तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा।
तिरुवनंतपुरम: केरल के पथानामथिट्टा जिले में तिरुवल्ला नगर पालिका सचिव ने आठ सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों ने दफ्तर में रील बनाई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वायरल वीडियो (रील) में कर्मचारियों को दफ्तर में सिंगिंग और डांस करते हुए दिखाया गया है। कर्मचारियों ने पहले रील की स्क्रिप्ट तैयार की थी। इसके बाद दफ्तर में सिंगिंग और डांस किया। जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जब वीडियो नगर पालिका सचिव के संज्ञान में आया, तो उन्होंने तत्काल आठ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा। जब मीडिया ने सचिव से इस कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया है।
कर्मचारियों को उम्मीद थी कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। हालांकि, बुधवार को नोटिस दिए जाने के बाद कर्मचारियों ने कहा कि यह रील उस समय शूट की गई थी जब दफ्तर में काम नहीं हो रहा था। इससे काम में या अपनी किसी जरूरत के लिए आए लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story