भारत

8 हाथियों की मौत, ट्रेन की चपेट में आए, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Dec 2025 9:17 AM IST
8 हाथियों की मौत, ट्रेन की चपेट में आए, मचा हड़कंप
x
डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे.
होजई: असम के होजई जिले में शनिवार सुबह सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई. जबकि एक हाथी घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने दी.
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में पांच डिब्बे और ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गए. हालांकि किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह करीब 2.17 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई.
नागांव डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुभाष कदम ने बताया कि यह घटना होजई जिले के चांगजुरई इलाके में हुई. सूचना मिलते ही कदम और दूसरे फॉरेस्ट अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद जमुनामुख-कम्पुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को UP लाइन से डायवर्ट कर दिया गया है और मरम्मत का काम चल रहा है. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सैरांग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है.
ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह अचानक उन्हें झटका लगा. जिसके बाद ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन रुक गई. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. जब नीचे उतरकर देखा गया तो 8 हाथियों के शव पटरी पर थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null