भारत

विमानों में बम की झूठी धमकी के मामलों में 8 केस दर्ज, बड़ा खुलासा हुआ

jantaserishta.com
30 Oct 2024 5:00 PM IST
विमानों में बम की झूठी धमकी के मामलों में 8 केस दर्ज, बड़ा खुलासा हुआ
x
पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बम की धमकियां दी गईं, लेकिन उड़ानों और हवाई अड्डे परिसर की गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस ने शहर के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में अब तक आठ मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले एक सप्ताह में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बम की धमकियां दी गईं, लेकिन उड़ानों और हवाई अड्डे परिसर की गहन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह सभी धमकी झूठी साबित हुईं।
पुलिस ने बम की धमकी देने वालों का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। आरजीआईए के सर्किल इंस्पेक्टर के. बालराजू ने बताया कि अकेले मंगलवार को ही बम की छह धमकियां मिलीं। उन्होंने कहा, "इंडिगो के पांच और एयर इंडिया के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इंडिगो की दो उड़ानें चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थीं, जबकि एयर इंडिया की उड़ान चेन्नई से आरजीआईए के लिए रवाना होने वाली थी।"
अधिकारी ने कहा कि बम की धमकी देकर डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात लोगों पर डर पैदा करने और उड़ान में देरी कराने का मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को देशभर में 72 धमकियां मिलीं, जिनमें आरजीआईए से उड़ानों से संबंधित छह धमकियां भी शामिल थीं। एक्स पर अज्ञात यूजर्स की ओर से ये धमकियां हवाई यात्रा को बाधित करने वाली थीं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां ​​हर अलर्ट के बाद डॉग स्क्वायड के साथ गहन तलाशी ली थी। विमानों, सामान और हवाई अड्डे परिसर की भी गहन जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम की धमकियों से न केवल हवाई यात्रा बाधित हो रही है, बल्कि सुरक्षा संसाधनों पर भी दबाव पड़ रहा है और यात्रियों का विश्वास भी प्रभावित हो रहा है। बालाराजू के अनुसार, प्रत्येक बम धमकी मिलने के बाद, विमान को अलग करने तथा विमान, सामान और यात्रियों की जांच करने में कम से कम दो घंटे का समय लग रहा है। पिछले 10 दिनों में देश भर में सैकड़ों उड़ानों को बम की धमकियां मिली हैं, जिससे हवाई यात्रा बाधित हुई है। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली और ये सभी धमकियां झूठी साबित हुईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story