भारत
जुआ खेलने के आरोप में आठ गिरफ्तार, चार पुलिसवाले भी शामिल
jantaserishta.com
15 Oct 2022 4:33 PM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप।
अहमदाबाद (आईएएनएस)| गुजरात के अहमदाबाद शहर में जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय के नेतृत्व में स्टेट मॉनिटरिंग सेल की एक टीम ने शुक्रवार शाम को छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में पुलिस उपनिरीक्षक धर्मेंद्रसिंह परमार, खेड़ा अहमदाबाद अपराध शाखा के सहायक उपनिरीक्षक हितेंद्रसिंह चंपावत, नरोदा थाने में कार्यरत हितेंद्रसिंह तख्तसिंह और अहमदाबाद शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के सिपाही किशोरसिंह अनूपसिंह शामिल हैं।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान 1.80 लाख रुपये नकद, एक कार और दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
मॉनिटरिंग सेल के अधिकारी ने बताया कि उक्त जुआघर का संचालन लक्ष्मण रावत उर्फ बाबू डाभी करता है, जो आदतन अपराधी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





