Eid Milad-un-Nabi 2021: प्रतिबंध के बावजूद निकला जुलूस, 303 लोगों पर एफआईआर

कानपुर: कानपुर में मंगलवार को रोक के बावजूद जुलूस-ए-मोहम्मदी के मौके पर जुलूस निकाला गया। हजारों लोग सड़क पर आ गए। शुरुआत परेड से हुई और धीरे-धीरे कई इलाकों में जुलूस निकलने लगे। दोपहर बाद जाजमऊ में भी लोग झंडे लेकर निकल पड़े। 70-80 हजार की भीड़ टुकड़ों में निकली। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इसे गैर जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है। देर रात 303 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 3/4 महामारी अधिनियम, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





