भारत

पूरे देश में ईद पर्व की धूम, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो

jantaserishta.com
3 May 2022 10:15 AM IST
पूरे देश में ईद पर्व की धूम, नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: आज देशभर में पूरे प्रेम और हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है, सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है तो वहीं देश के अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की है और अपनों के लिए ऊपरवाले से अमन-चैन की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि पूरे एक महीने के कठिन रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है। इस दिन लोगों के घरों में सेंवई बनती हैं, इसलिए इस पर्व को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है। इस वक्त देश के अलग-अलग राज्यों से मस्जिदों में लोगों के नमाज अदा करने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं।

मालूम हो कि परंपरानुसार ईद-उल-फितर का पर्व 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो कि रमजान के महीने के खत्म होने पर शुरू होता है।'शव्वाल' का चांद दिखने पर ही ईद की तारीख तय होती है और वो कल दिखा था इसलिए आज पूरे देश में भाईचारे और प्रेम के प्रतीक इस त्योहार को मनाया जा रहा है।
आज के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन तो बच्चों की मौज होती है, उनकी खुशी तो देखने लायक होती है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का मानक है जो कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है।
आपको बता दें कि दरअसल इस्लाम में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसमें लोग संयमित रहकर ऊपरवाले से सीधे साक्षात्कार करते हैं। इस पूरे महीने में सभी मुसलमान रोजे रखते हैं। कहते हैं कि 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर लेयलत-उल-कद्र के मौके पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ इसी महीने में नाजिल हुई थी, इसलिए इसे पाक महीना कहा जाता है। इस महीने के ही अंतिम दिन ईद मनायी जाती है।











jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story