भारत

Eid al Adha 2021: 'बकरीद' आज, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
21 July 2021 8:36 AM IST
Eid al Adha 2021: बकरीद आज, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, देखें वीडियो
x

कोरोना संकट के बीच आज देश में ईद उल-अज़हा (Eid al-Adha) का त्योहार मनाया जा रहा है. बकरीद के इस मौके पर देश की मस्ज़िदों में लोग नमाज़ पढ़ने के लिए उमड़ रहे हैं. हालांकि, इस बीच कोरोना गाइडलाइन्स (Covid Guidelines) का भी ख्याल रखा जा रहा है. कई राज्य सरकारों ने इस मौके पर सख्त रुख अपनाते हुए गाइडलाइन्स जारी की हैं.



बुधवार सुबह अमृतसर, दिल्ली के जामा मस्जिद समेत अन्य कई राज्यों की मस्जिदों में लोग नमाज़ पढ़ने के लिए जुटे.


राष्ट्रपति ने दी ईद की बधाई
इस खास मौके पर देशवासियों को बधाई देने का सिलसिला भी जारी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर बधाई दी, राष्ट्रपति ने लिखा कि सभी देशवासियों को ईद मुबारक! ईद उल-अज़हा प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना के प्रति आदर व्यक्त करने और समावेशी समाज में एकता और भाईचारे के लिए मिलकर कार्य करने का त्योहार है. आइए, हम कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाते हुए समाज के हर वर्ग की खुशहाली के लिए काम करने का संकल्प लें.


आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर का संकट अभी देश में जारी है, इस बीच तीसरी लहर को लेकर अंदेशा भी जताया गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य सरकारों ने अपने यहां ईद को लेकर गाइडलाइन्स जारी की हैं, लोगों से एक जगह बड़ी संख्या में इकट्ठा नहीं होने की अपील की गई है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story