भारत
भारत-नेपाल संबंधों को 'सुपरहिट' बनाने के प्रयास जारी: पीएम मोदी
jantaserishta.com
1 Jun 2023 4:29 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि नौ साल पहले उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को हिट बनाने का फॉर्मूला दिया था। इसके बाद अब तक दोनों पड़ोसी देशों के बीच कई निर्णय हुए हैं जो हमारे संबंधों को भविष्य में सुपरहिट बनाएंगे। भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद उनके साथ संयुक्त बयान देते हुए मोदी ने कहा, मुझे याद है, नौ साल पहले 2014 में मैंने भारत नेपाल संबंधों के लिए हिट - हाईवे, आई-वे और ट्रांस-वे - का फॉर्मूला दिया था। मैंने कहा था कि हम भारत-नेपाल के बीच ऐसे संपर्क बनाएंगे कि हमारी सीमाएं हमारे बीच बाधा न बनें।
उन्होंने कहा, नेपाल के प्रधानमंत्री और मैंने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिससे भविष्य में हमारे संबंध सुपरहिट बन सकें। दोनों नेताओं के बीच यहां हैदराबाद हाउस में बैठक हुई। प्रचंड चार दिन की यात्रा पर बुधवार को भारत आए थे। उन्होंने गुरुवार सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पिछले साल दिसंबर में कार्यभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक विदेश यात्रा है। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत की यात्रा पर आया हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





