भारत

पहाड़ी की खाई में फंसे युवक को बचाने के लिए भारतीय सेना की कोशिशें जारी, सरकार को क्यों मांगनी पड़ी मदद?

jantaserishta.com
9 Feb 2022 9:21 AM IST
पहाड़ी की खाई में फंसे युवक को बचाने के लिए भारतीय सेना की कोशिशें जारी, सरकार को क्यों मांगनी पड़ी मदद?
x

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ में कूर्मबाची पहाड़ी की फॉल्ट लाइन में फंसे 23 वर्षीय युवक को बचाने के लिए भारतीय सेना का बचाव अभियान जारी है। युवक को फंसे हुए 43 घंटे से अधिक का समय हो गया है, बचावकर्मी उस तक अभी भी नहीं पहुंच पाए हैं और न ही उसे खाना-पानी मुहैया करा सके हैं। सूत्रों ने बताया कि हालांकि इस बीच भारतीय सेना का एक पर्वतारोहण दल फंसे हुए युवक के करीब 200 मीटर तक पहुंचने में सफल रहा है। बचाव कार्य के लिए सेना के विशेषज्ञ सभी आधुनिक सामानों के साथ मलमपुझा के चेराड हिल पर पहुंच चुके हैं।

फंसा हुआ युवक आर बाबू मलमपुझा के चेराडु का रहना वाला है जो कि सोमवार दोपहर को केरल के पलक्कड़ जिले के एलीचिराम में पास के कुरुंबाची पहाड़ियों से उतरते समय दरार में गिर गया। यह घटना उस दौरान हुई जब आर बाबु और अन्य तीन दोस्त पहाड़ पर यात्रा कर रहे थे।
युवक को बचाने के लिए बीती रात वेलिंगटन से सेना के दो अधिकारी, दो जेसीओ और पांच अन्य सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे हैं। भारतीय तट रक्षक के चेतक हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को बचाव अभियान का प्रयास किया, परंतु खराब मौसम के कारण अभियान पूरा ना हो सका। जिसके बाद बुधवार सुबह फिर से प्रयास किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने भारतीय सेना की एक और पर्वतारोहण टीम को बेंगलुरु से सुलूर तक मलमपुझा के लिए रवाना किया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को युवक को बचाने के लिए सेना की मदद मांगी थी। इससे पहले जिला प्रशासन की तरफ से भी मदद की मांग की गई थी। दक्षिण भारत के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल ए अरुण ने कल शाम मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया कि बचाव अभियान के लिए एक विशेष टीम सड़क मार्ग से पलक्कड़ के लिए रवाना हुई है। इसी बीच बेंगलुरु से पैरा कमांडो की एक और टीम पलक्कड़ के लिए रवाना हुई है। उन्हें बेंगलुरु से सुलूर एयरबेस एयरलफ्टि कराया गया और बाद में वे सड़क मार्ग से मलमपुझा पहुंचे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story