भारत

हेमंत सोरेन की सरकार को तोड़ने की हो रही कोशिश: संजय राउत

jantaserishta.com
18 Aug 2024 1:03 PM IST
हेमंत सोरेन की सरकार को तोड़ने की हो रही कोशिश: संजय राउत
x
नागपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा पर झारखंड सरकार को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया है।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सवालिया लहजे में पूछा, झारखंड से जो खबरें आ रही है, वहां क्या हो रहा है? फिर बोले, हेमंत सोरेन को तकलीफ में लाने के लिए एक बार फिर से वहां पर कोशिश की जा रही है। उनकी एक मजबूत सरकार है, लेकिन उसमें से कुछ लोगों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। अगर चुनाव घोषित कर देते तो मॉडल कोर्ड ऑफ कंडक्ट लागू हो जाता।”
संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “महाराष्ट्र में जो त्रिकुट बैठा है, उन्हें यहां खेला करने और सरकारी तिजोरी खाली करने के लिए और समय चाहिए। इसलिए चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया। आप वन नेशन और वन इलेक्शन की बात करते हैं, लेकिन चार राज्यों में चुनाव की तारीखों का एक साथ ऐलान नहीं कर सकते!”
बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन के साथ जेएमएम के कुछ विधायक भी हैं। वह रविवार को दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story