भारत
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले अवैध परिवहन पर रोक की कवायद
jantaserishta.com
17 Sept 2023 12:53 PM IST

x
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी आगामी विधानसभा चुनाव मेें अवैध परिवहन पर रोक लगाने की कवायद तेज हो चली है। इसके लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य में सभी 16 टोल पोस्ट पर एवं 7 उड़नदस्तों के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर चार पहिया तथा माल वाहक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी व अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य सामग्रियों के अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनावों को देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी विभागों को दिये गये थे, जिसके तारतम्य में परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा द्वारा परिवहन विभाग के सभी प्रवर्तन प्रभारियों को वाहनों की सघन जांच तथा अवांछित सामग्रियों के परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।
परिवहन विभाग के राज्य के अपने सभी सीमाओं पर स्थित 16 परिवहन चेकपोस्ट तथा राज्य के भीतर संचालित सात परिवहन उड़नदस्तों के माध्यम से सतत रूप से वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।
Tagsअवैध परिवहनछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़ चुनावIllegal TransportationChhattisgarhChhattisgarh NewsChhattisgarh Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





