भारत

MP: मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद

jantaserishta.com
31 March 2024 4:03 PM IST
MP: मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की कवायद
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभियान जारी है। इसी क्रम में राजधानी में मतदाताओं में जागरुकता के लिए वाहन रैली निकाली गई।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने रविवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सात मई को भोपाल लोकसभा सीट के लिए होने वाले मतदान में सभी नागरिकों से बढ़ चढ़कर मतदान की अपील की।
उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे खुद मतदान करें और परिवार, आस पड़ोस के नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। ज्ञात हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजधानी में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
इस बार चुनाव आयोग की कोशिश है कि मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी की जाए। मतदाता जागरूकता वाहन रैली का लालघाटी चौराहे से शुभारंभ हुआ। यह रैली वीआईपी रोड, गौहर महल, जहांगीराबाद होते हुए शौर्य स्मारक, अरेरा हिल्स पहुंची। शौर्य स्मारक पर रैली का समापन हुआ। रैली में शामिल बाइकर्स ग्रुप, क्लब के सदस्यों सहित 2500 से अधिक नागरिकों ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story