भारत

BIG BREAKING: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फूंका पुतला, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
10 Feb 2025 4:54 PM IST
BIG BREAKING: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फूंका पुतला, एक्शन में पुलिस
x
जेल गए.
संभल: अमेरिका में भारतीय निर्वासितों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में यूपी के संभल जिले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंकने के लिए पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम और सीओ कार्यालय के बाहर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंककर नारेबाजी की जा रही थी.
मामले की जानकारी मिलते ही सीओ भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल संभल सदर कोतवाली इलाके में मुरादाबाद रोड पर स्थित एसडीएम और सीओ कार्यालय के बाहर आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर पहुंचे थे. जहां आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाकर ट्रंप के विरोध में नारेबाजी की.
प्रदर्शनकारियों द्वारा निशेज्ञता लागू होने के बावजूद भी पूतला फूंकने की अनुमति नहीं ली गई थी. वहीं, इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मिली तो सीओ अनुज चौधरी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों से निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए अनुमति मांगने का पेपर मांगा. लेकिन आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अनुमति होने से इंकार दिया. जिसके बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.
कार्यकर्ताओं की ये गिरफ्तारी बीएनएस की धाराओं में की गई है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को थाने लेकर गई है. संभल सदर कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बिना अनुमति के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका जा रहा था. मामले में कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story