भारत

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिख रहा असर, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी

jantaserishta.com
24 March 2023 2:32 PM IST
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दिख रहा असर, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी
x

फाइल फोटो

नोएडा (आईएएनएस)| दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कुछ एक इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। इससे तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसकी वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताई जा रही है। इसका असर आज पूरे दिन रहने की उम्मीद है। वहीं इन बादलों के बीच से हल्की धूप भी निकली है। आसमान में बादल छाने से तापमान में कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जाने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह बादल छाने के बाद दोपहर को हल्की बदली छाई रही। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं वातावरण में नमी की मात्रा 45 प्रतिशत और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा रहने की उम्मीद है। धूप और बदली का ये मौसम दिन भर रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को भी बादल छाने की उम्मीद है। इसके बाद मौसम साफ होगा। और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
फिलहाल नोएडा का मौसम सुहावना हो गया है। साथ ही कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story