भारत

बारिश का असर, भूस्खलन से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

jantaserishta.com
13 Aug 2022 5:10 PM IST
बारिश का असर, भूस्खलन से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से जहां अभी तक 192 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारी बारिश की वजह से अब तक 980 करोड़ रुपये की सरकारी और निजी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 569 करोड़ और जल शक्ति विभाग को 390 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि अकेले शिमला जिले में भारी बारिश और भूस्खलन से अभी तक 32 लोगों की मौत हो गयी है, जो सबसे अधिक हैं।
वहीं कुल्लू में अब तक 25, मंडी में 24, चंबा में 19, कांगड़ा में 18, सिरमौर में 17, ऊना में 16 और सोलन में 11 लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा 342 लोग घायल हुए और छह लोग अभी भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से 91 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई लोग बेघर हो गए और 311 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story