भारत

घरेलू विवाद का असर, पत्नी और दो सालों की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
7 March 2022 9:43 AM IST
घरेलू विवाद का असर, पत्नी और दो सालों की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
x
आरोपी शख्स घरेलू विवाद में ससुराल के लोगों के दखल देने से नाराज हो गया था।

नई दिल्ली: शकूरपुर गांव में नशे में धुत एक शख्स ने रविवार देर रात अपने घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी की पत्नी एवं दो सालों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी शख्स घरेलू विवाद में ससुराल के लोगों के दखल देने से नाराज हो गया था।

जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय हितेंद्र यादव अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों के साथ शकूरपुर गांव के फ्लैट में रहता है। पड़ोसियों के अनुसार हितेंद्र आए दिन शराब के नशे में सीमा से मारपीट करता था। वह रविवार देर रात अपने दोस्त ललित के साथ नशे में धुत की हालत में घर पहुंचा। बताया जाता है कि सीमा ने खाना नहीं बनाया था। इस पर हितेंद्र नाराज हो गया और मारपीट करने लगा। सीमा ने अपने भाईयों सुरेंद्र और विजय को घटना के बारे में जानकारी दी।
विजय अपनी पत्नी बबिता और भाई सुरेंद्र के साथ शकूरपुर पहुंचा। वह हितेंद्र को समझा रहा था। आरोप है कि ललित ने अपने दोस्त को उकसाया कि कैसे ससुराल के लोग घरेलू विवाद में दखल दे रहे हैं। नशे में धुत हितेंद्र लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में सीमा, सुरेंद्र, विजय और बबिता गोली लगने से घायल हो गए।
पड़ोसियों ने सभी को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सीमा, सुरेंद्र और विजय ने दम तोड़ दिया जबकि बबिता की हालत गम्भीर बनी हुई है। सुभाष प्लेस पुलिस ने हितेंद्र और ललित को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएसए अस्पताल भिजवा दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story