भारत
शिक्षा मंत्री की बड़ी घोषणा - माध्यमिक विद्यालयों में होगी 1000 प्रवक्ताओं की नियुक्ति
jantaserishta.com
6 Dec 2022 4:24 PM IST

x
DEMO PIC
रुद्रपुर (आईएएनएस)| उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सुधारने के लिए स्कूलों में एक हजार गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी।
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देने की भी घोषणा की है।
मंगलवार को राज्य स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री डा. रावत ने प्राथमिक विद्यालयों के 22050 शिक्षकों को निशुल्क टैब और नए सत्र में 400 इंटर कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के अलावा एडेड स्कूलों में भी नए सत्र से किताबें मुफ्त देने की घोषणा की।
विद्यार्थी के रुचि के अनुसार उनकी भाषा में ही पढ़ाया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2027 तक उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य सहित कई अन्य मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





