भारत

चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से मिले शिक्षा मंत्री

Shantanu Roy
27 Oct 2026 9:42 PM IST
चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से मिले शिक्षा मंत्री
x
होली। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को होली में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इस दौरान चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर भी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असामयिक निधन परिवार और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत की माता आशा देवी, पिता धर्मचंद, पत्नी कोमल और दो
वर्षीय पुत्र
रुद्र के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। गौरतलब है कि 22 अक्तूबर की रात मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटे प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उनके असामयिक निधन के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली का अपना प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा रद्द कर दिया था।
Next Story