भारत
Jagarnath Mahto: नहीं रहे झारखंड टाइगर के नाम से मशहूर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, जानें इनके बारे में...
jantaserishta.com
6 April 2023 12:22 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के शिक्षा एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार सुबह चेन्नई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। लगभग डेढ़ साल पहले चेन्नई के एमजीएम हेल्थ केयर हॉस्पिटल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से वह स्वस्थ थे। लगभग 20 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची से एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था, लेकिन इस बार उन्हें बचाया नहीं जा सका। झारखंड में टाईगर के नाम से मशहूर जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति के कद्दावर नेताओं में शामिल थे। गिरिडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक चुने गए। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 6 और 7 अप्रैल को राजकीय शोक घोषित किया है। जिन भवनों में नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं वहां ध्वज झुके रहेंगे। इसके साथ ही 6 अप्रैल को सभी कार्यालयों को बंद रखने की भी घोषणा की गई है। गुरुवार शाम चार बजे होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।
एक किसान परिवार में जगरनाथ महतो का जन्म वर्ष 1967 में हुआ था। राजनीति में जगरनाथ महतो ऐसी शख्सियत थे जिनका पक्ष और विपक्ष दोनों सम्मान करता था। डुमरी विधानसभा क्षेत्र जहां से वे जीतते आये थे, वहां वे इतने लोकप्रिय थे कि लगातार चौथी बार क्षेत्र की जनता ने उन्हें वहां से जिताकर विधानसभा भेजा था।
Tagsझारखंड टाइगरझारखंडझारखंड मंत्रीजगरनाथ महतोजगरनाथ महतो निधनJharkhand TigerJharkhandJharkhand MinisterJagarnath MahatoJagarnath Mahato passed away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





