भारत

शिक्षा मंत्री बैंस ने 3 अध्यापकों की मौत पर जताया गहरा दुख, जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश

Shantanu Roy
24 March 2023 6:55 PM GMT
शिक्षा मंत्री बैंस ने 3 अध्यापकों की मौत पर जताया गहरा दुख, जिला प्रशासन को दिए ये निर्देश
x
चंडीगढ़। पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जलालाबाद के समीप गांव खाई फेमे के पास हुए सड़क हादसे में तीन शिक्षकों और एक वाहन चालक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुर्घटना में हाई स्कूल अध्यापक कंचन, प्रिंस और मनिंदर की मौत से स्कूल शिक्षा विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की आध्यात्मिक शांति और परिवार के सदस्यों और दोस्तों के मनो को शांति और बल बख्शने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल अध्यापकों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story