भारत
ED के ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप, नोटिस मिलने के बाद जमीन कारोबारी ने दी जान?
jantaserishta.com
9 May 2024 1:15 PM IST

x
ईडी से नोटिस मिलने के बाद से मृतक तनाव में था।
रांची: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ताबड़तोड़ ऐक्शन के बीच एक आत्महत्या को जांच एजेंसी के नोटिस से जोड़ा जा रहा है। एक जमीन कारोबारी ने रांची में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाले में ईडी से नोटिस मिलने के बाद से मृतक तनाव में था। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला।
मामला राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट का है। यहां कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर झूलने के बाद परिवार के लोग कारोबारी को आनन-फानन में आर्किड अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
कृष्णकांत से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था। एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद से वह तनाव में थे। हालांकि आत्महत्या के पीछे ईडी का नोटिस ही एकमात्र वजह है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





